विश्व कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया,.
Icc ODI World Cup 2023 Australia versus Netherlands 2023: विश्व कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। AUS versus NED Live: ऑस्ट्रेलिया के सामने नीदरलैंड ने घुटने टेके ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड को विश्व कप में बुरी तरह हरा दिया। उसने 309 रन से बड़ी जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी और ओवरऑल वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उसने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 275 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, ओवरऑल वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 317 रन से जीत हासिल की थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमि...